Interesting Fact About Eye ( Hindi )


Interesting Fact About Eye In Hindi Post By Lucky Shakya ) -

1. एक सामान्य मनुष्य की आंखे 1 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं।

2. अगर इंसान की आंख एक कैमरा होती तो उसकी क्षमता 576 Mega Pixel के बराबर होती।

3. हमारी आंखों को नियंत्रित करने वाली मासपेशियां हमारे बाकी शरीर की सभी मासपेशियों से ज्यादा एक्टिव होती हैं।

4. हमारी एक आंख में 12 लाख फाइबर होते हैं। (फाइबर एक किस्म के तंतू होते हैं)

5. हमारी हर आंख की रेटिना में करीब 12 करोड़ रोड और 70 लाख कोन होते है। रोड से कम रोशनी में देखने में सहायता मिलती है जबकि कोन से ज्यादा रोशनी में।

6. इंसान की आंखे जन्म से लेकर मृत्यु तक सदा बराबर रहती है पर उम्र बढ़ने के साथ आंखों का लैंस मोटा होता जाता है जिसके कारण सामान्यः चालीस की उम्र के बाद चश्मे की जरूरत पड़ती है।

7. हम अपने दिन के समय का 10 फीसदी हिस्सा पलक झपकने में बिता देते है जो कि पूरे दिन के आधे घंटे के बराबर है।

8. हम एक मिनट में औसतन 12 बार पलक झपकते है। इस हिसाब से हम दिन में लगभग 10 हज़ार बार और एक साल में 3.5 करोड़ बार पलक झपकते हैं।

9. पल्कों के झपकने से जुडी एक और सच्चाई यह भी है कि अगर आप पूरी जिंदगी भर का पलक झपकने का समय जोड़ेंगे तो यह एक साल से भी ज्यादा होगा |

10. प्रकृति ने हमारी आंखो को ऐसा बनाया है कि इस से संबंधित कोई छोटी परेशानी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। अगर आपकी आंखो में कोई स्क्रैच हो जाए तो कार्नियां उसको दो दिन के अंदर ठीक कर देता है।

11. आंखो का कार्निया पूरे मानव शरीर का एकलौता हिस्सा है जिसमें कोई भी रक्त वाहिका नही होती। इस कारण से कार्निया को ऑक्सीज़न की जरूरत भी नही होती।

12. मनुष्यों और शार्कों के कार्निया की बनावट और गुण लगभग एक जैसे होते है। इसलिए शार्कों के कार्निया को मनुष्य के कार्निया के साथ सर्जरी करके बदला जा सकता है।

13. मनुष्य की एक आंख का वज़न मजह 8 ग्राम होता है |

14. जब तक नवजात शिशु 4 से 13 सप्ताह के ना हो जाएं तो उन्हें रोते समय आंसू नही आते । उतने समय तक रोते समय उनकी केवल आवाज़ ही आती है।

15. जिन मनुष्यों के नीली आंखे होती है उनमें शराब सहने की क्षमता ज्यादा होती है मतलब कि वह बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा शराब पी सकते हैं।

16. संसार के लगभग 4 करोड़ लोग अंधे है और लगभग इतने ही लोग आंखों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं।

17. दिमाग के बाद आंखे ही हमारे शरीर का सबसे जटिल संरचना वाला अंग हैं।

18. हमारी आंखो के ऊपर के बाल (भौं – Eyebrows) हर 64 दिन बाद बदलकर नए आ जाते हैं।

19. जब हम किसी हैरान कर देने वाली चीज़ को देखते है तो हमारी आंखे 45 प्रतीशत ज्यादा बड़ी हो जाती हैं।

20. ज्यादातर मनुष्यों की आंखें भूरी(Brown) होती हैं।

21. आंखे दिमाग की 65 प्रतीशत उर्जा का उपयोग करती है जो अन्य किसी भी अंग से ज्यादा है।

आपको यह Article कैसा लगा ये हमे Comment box मे लिख भेजे |

Comments

Popular posts from this blog

क्या है मेडिटेशन और इसे कैसे करते है

Inspire internship in SRMS college