क्या है मेडिटेशन और इसे कैसे करते है
हर इंसान की ज़िंदगी मे सफलता – विफलता, खोना – पाना, सुख – दुख के दौर आते जाते रहते है। कई लोग इसका डट कर सामना करते है तो कई घबराकर हार मान लेते है। exams के समय देखा जा सकता है की किस तरह से बच्चे तनाव से जूझते है और उनके दिमाग मे तरह तरह के नकरात्मक विचार आते है। कमजोर दिल वाले बच्चो मे आत्महत्या जैसे विचार भी देखे जा सकते है। कई लोग छोटी से बीमारी मे हार मान लेते है तो कई इन मुश्किल परिस्थितयो मे भी अपना कंट्रोल नहीं खोते। ऐसा क्यो होता है की एक ही परिस्थिति मे दो लोग अलग अलग तरीके से react करते है? विज्ञान के अनुसार ऐसा इंसान के immune system की वजह से होता है। कमजोर हृदय वाले लोगो का immune system कमजोर होता है जिसकी वजह से ऐसे लोग टेंशन, बीमारी और दूसरी परिस्थितियो मे जल्दी घबरा जाते है। ऐसे लोगो के लिए सबसे बड़ा इलाज है Meditation. Meditation यानी की ध्यान सिर्फ अध्यात्म से ही नहीं विज्ञान से भी जुड़ा है । वैज्ञानिक शोधों (रिसर्च) के जरिये इन बातों की पुष्टि हुई है कि रौजाना मेडिटेशन करने वाले लोगो का immune system मजबूत रहता है और साथ साथ स्वास्थ्य बेहतर रहता है |
क्या होता है मेडिटेशन – WHAT IS MEDITATION IN HINDI
Meditation (ध्यान) एक प्रकार की क्रिया है जिसमें इंसान अपने मन को चेतन (consciousness) की एक विशेष अवस्था में लाने की कोशिश करता है। मेडिटेशन का उद्देश्य लाभ प्राप्त करना भी हो सकता है या मेडिटेशन करना अपने आप में एक लक्ष्य हो सकता है। इसमें अपने मन को शान्ति देने से लेकर आन्तरिक ऊर्जा (Energy) या जीवन-शक्ति (की, प्राण आदि) का निर्माण करना हो सकता है जो हमारी ज़िंदगी मे सकरात्मकता और खुशहाली लाती है
ध्यान के फायदे – BENEFITS OF MEDITATION IN HINDI
तनाव और डिप्रेशन में कमी
एल्जाइमर (Alzheimer) , डायबिटीज(diabetes), high blood pressure जैसी बीमारियो से मुकाबला करने मे बड़ी मदद मिलती है
धूम्रपान और नशा करने की आदत से छुटकारा मिल सकता है |
नकरात्मक विचारो से छुटकारा मिलता है।
मेडिटेशन (ध्यान) से हमारे शरीर से कोर्टिसोल (cortical) नामक हार्मोंन का स्राव सही मात्रा में होता है, जिससे हमारा दिमाग शांत रहता है और स्ट्रैस और टेंशन से मुक्ति मिलती है।
मनोवैज्ञानिक बीमारियो जैसे
डिमेंशिया, अवसाद, ओसीडी और सिजोफ्रेनिया होने की संभावना घाटती है।
Memory (यदाश्त) तेज होती है।
सिरदर्द से छुटकारा मिलता है।
जीवन का उद्देश्य समझने में मदद मिलती है
चिंता से छुटकारा मिलता है।
आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है
दृष्टिकोण सकारात्मक होगा
कैसे करें ध्यान? – how to meditate in Hindi
Meditation की हजारों विधियां हैं। यहाँ उन 2 विधियो का जिक्र किया गया है जिन्हे आप आसानी से कर सकते है।
1 CONCENTRATION MEDITATION
किसी भी शांत जगह मे बैठकर किसी एक चीज पर अपना ध्यान केन्द्रित कीजिये। आप अपनी breaths यानि के सासों पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकते है। लगभग 15 मिनट तक सिर्फ अपनी सासों (breaths) पर ही अपना ध्यान दे जिसकी वजह से आपका ध्यान सिर्फ एक चीज पर फोकस रहेगा। इसका अलावा आप कोई एक मंत्र या एक शब्द भी बार बार दोहराकर उस अपना ध्यान केन्द्रित कर सकते है।
2 MINDFULNESS MEDITATION
किसी शांत जगह मे बैठ जाये। अपने मन मे कुछ भी न सोचे । अपने शरीर को ढीला छोड़ दें और शरीर में कंपन होने दें और सिर्फ उसे महसूस करे। महसूस करे कि यह ऊर्जा आपके पांवों से ऊपर की ओर बह रही है। जो हो रहा है उसे होने दें और सिर्फ उसी पर ध्यान दे । ये प्रक्रिया 20 -25 मिनट तक करते रहे। इस पर आपका ध्यान बाहरी चीजों से हटकर सिर्फ एक चीज पर केन्द्रित होगा |
इसके अलावा आप इंटरनेट से पक्षियो की आवाज़ download कर सकते है और किसी शांत जगह मे बैठकर अपना मन सिर्फ उसी पर केन्द्रित कर सकते है।
Meditation यानि की ध्यान कोई भी इंसान एक ही बार मे आसानी से नहीं कर पाता। इसलिए सिर्फ पहले दिन करके ही हिम्मत न हारे। लगातार 6-7 करने के बाद ही आपका ध्यान किसी एक चीज पर केन्द्रीत होगा और धीरे धीरे इसके फायदे दिखने लगेंगे । इसलिए सिर्फ एक 1-2 दिन करके ही इसे बीच मे न छोड़े। हो सके तो रौजाना सिर्फ 15-20 मिनट अपने लिए निकालिए।
आपको यह Article कैसा लगा ये हमे Comment box मे लिख भेजे |
अगर यह Article आपको अच्छा लगा तो इसे Share जरूर करे |

Comments
Post a Comment